DEHRADUNSSP Dehradun

कालसी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अमित टम्टा का निधन, पुलिस विभाग में शोक

देहरादून। थाना कालसी में तैनात मुख्य आरक्षी अमित टम्टा का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देहरादून पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, अमित टम्टा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली स्थित आईआईबीएस अस्पताल में चल रहा था। 27 सितंबर की देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

 

अमित टम्टा मूल रूप से नैनीताल जनपद के रहने वाले थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ डाकपत्थर, विकासनगर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री और एक पुत्र हैं।

 

एसएसपी देहरादून ने मुख्य आरक्षी अमित टम्टा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

अमित टम्टा वर्ष 2002 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्ष 2026 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए थे। पुलिस विभाग के अनुसार, वह अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के साथ कर्तव्य के प्रति संवेदनशील एवं समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में पहचाने जाते थे।

 

उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित कर्मी को खो दिया है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।