CM UTTRAKHANDUttrakhand

उत्तराखंड को बड़ी रेल सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनों को मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

Uttarakhand CM Dhami meets Rail Minister Ashwini Vaishnav, thanked him for  various Rail project in state

 

12216/Bandra Terminus - Delhi Sarai Rohilla Garib Rath Express (PT) -  Mumbai Bandra Terminus to Delhi Sarai Rohilla NR/Northern Zone - Railway  Enquiry

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन निर्णयों की जानकारी दी है। राज्य के लिए इसे रेल संपर्क के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल सेवाओं के विस्तार के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। नई और विस्तारित रेल सेवाओं से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

हरिद्वार को इन रेल सेवाओं से जोड़ने के निर्णय को प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उत्तराखंड का संपर्क गुजरात, महाराष्ट्र और देश के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से और बेहतर होने की उम्मीद है।