CM UTTRAKHANDUttrakhand

आदर्श चम्पावत के संकल्प में विकास के साथ विरासत संरक्षण पर जोर: धामी

टनकपुर, 04 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ प्रदेश की विरासत का संरक्षण हो और आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर नई ऊंचाई दी जाए।

 

May be an image of temple, dais and text

मुख्यमंत्री रविवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के तहत जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।

 

May be an image of wedding and dais

धार्मिक स्थलों और पर्यटन सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड भी विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में विकास के साथ धार्मिक स्थलों, मंदिरों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

May be an image of one or more people, dais and temple

उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत का संकल्प केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की पहचान और संभावनाओं को नई दिशा देने से जुड़ा है। टनकपुर में करीब 237.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य जिले के विकास को गति देंगे।

 

 

May be an image of one or more people, dais, crowd and text

मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर करीब 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पूर्णागिरि धाम सहित जिले के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

 

May be an image of one or more people

 

रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर

धामी ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ चम्पावत में सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

 

 

May be an image of one or more people, dais and text

खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री, ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर पहुंचकर वहां रह रहे खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए और आमजन से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन क्षमता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर ऐसा विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें विकास की गति के साथ विरासत की गरिमा भी कायम रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दायित्वधारी मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, महिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।