CM UTTRAKHANDUttrakhand

राज्यसभा उम्मीदवार बनने के बाद दिनेश आर्य ने CM धामी से की मुलाकात, जताया आभार

खटीमा।

भारत केसरी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिनेश आर्य ने रविवार को खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्णय के लिए आभार जताया और मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

दिनेश आर्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें उत्तराखंड से उम्मीदवार बनाए जाने पर वे पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

इस मुलाकात को आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव के लिए मतदान 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

दिनेश आर्य ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।