एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मिले सीएम धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर कपिल को बधाई दी।.
.
कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
‘कपिल की सफलता ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया’
मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से उत्तराखंड के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।
कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

