दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई/गोवा।
भारत केसरी
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।
बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में मेडिको-लीगल प्रक्रिया अपनाई जा रही है और मौत के सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपे जाने और अंतिम संस्कार के लिए मुंबई ले जाने की प्रक्रिया होगी। वहीं, उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन की पुष्टि की है।
पांच दशक के करीब का शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।
उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद अंकुश, परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी सिनेमा में भी उल्लेखनीय काम किया।
पुरस्कारों से भी रहा खास नाता
नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। इसके अलावा उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। अपने अभिनय और सशक्त किरदारों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा में जो पहचान बनाई, वह लंबे समय तक याद की जाएगी


