Uttrakhand

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आवास पर छठ पूजा की रौनक, राज्यपाल धाल सिंह बिसेन भी पहुंचे!

देहरादून।

भारत केसरी

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन एवं श्रीमती रश्मि बर्द्धन के आवास पर लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणमान्यजनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मुख्य सचिव के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान छठी मैया एवं सूर्यदेव की आराधना कर सभी के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, अटूट आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने की यह परंपरा संयम, साधना और परिवार के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री धाल सिंह बिसेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।