Uttrakhand

छठ महापर्व पर अवकाश को लेकर हरीश रावत ने मुख्यमंत्री से की खास मांग, रविवार के बजाय सोमवार को छुट्टी देने की अपील

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने छठ महापर्व के अवसर पर अवकाश की तारीख में बदलाव की मांग उठाई है।

उत्तराखंड, भारत केसरी

हरीश रावत ने कहा कि छठ देश के एक बड़े हिस्से की आस्था और भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। सूर्य देव की आराधना के इस पर्व को लाखों लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि छठ के सम्मान में अवकाश की परंपरा उनकी सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी।

हरीश रावत ने कहा कि इस वर्ष छठ का अवकाश रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रविवार के स्थान पर सोमवार को छठ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि इस महापर्व को मनाने वाले लोगों को छुट्टी का वास्तविक लाभ मिल सके।