CM UTTRAKHANDUttrakhand

कांवड़ यात्रा 2026: तैयारियां पूरी, विघ्न डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई—सीएम धामी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न डालने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचने वाले सभी कांवड़ियों का सरकार स्वागत करती है। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर स्वयं समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गंगाजल भरने के स्थानों, घाटों की साफ-सफाई, आवास, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।

सीएम धामी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं यात्रा के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या यात्रा में बाधा डालने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रोन से होगी निगरानीहरिद्वार में बंपर तबादले, पांच सालों से जमे कानूनगो, पटवारियों और लेखपालों  का ट्रांसफर किया गया

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद कांवड़ मेले के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है और ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार सभी कांवड़ यात्रियों से पहचान पत्र साथ रखने की अपील की गई है। साथ ही कांवड़ की निर्धारित लंबाई और डीजे से संबंधित एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा।

प्रमुख व्यवस्थाएं

  • 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश में व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं।
  • जल पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
  • विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू।
  • ड्रोन से पार्किंग, रूट और प्रमुख स्थलों की निगरानी।
  • सभी श्रद्धालुओं से पहचान पत्र साथ रखने की अपील।
  • कांवड़ और डीजे संबंधी एसओपी का पालन अनिवार्य।
  • यात्रा में विघ्न डालने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।