Uttrakhand

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यश उप्पल, ऋषिकेश का बढ़ाया गौरव , मेयर शंभू पासवान ने आवास पहुंचकर दी बधाई

ऋषिकेश।

 

भारत केसरी

ऋषिकेश के युवा यश उप्पल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे ऋषिकेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

यश उप्पल, नगर निगम पार्षद सिमरन उप्पल के भतीजे तथा गगन उप्पल और प्रीति उप्पल के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता पर मेयर शंभू पासवान ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ऋषिकेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यश की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और देशसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यश उप्पल की उपलब्धि ऋषिकेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर परिवारजनों को भी शुभकामनाएं दी गईं।

मेयर ने यश उप्पल के सफल सैन्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भारतीय सेना में पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे।