Uttrakhand

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां

देहरादून:

भारत केसरी

उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में 12 पुलिस अधिकारियों को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को नगर देहरादून से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून बनाया गया है।

 

मनोज कत्याल को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

उत्तम सिंह नेगी को ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है, जबकि हरकुन्स सिंह को अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।

 

इसके अलावा शेखर चन्द्र सुयाल, अनुपमा बडोला, अमित कुमार, राजेश कुमार भट्ट, मिथिलेश कुमार सिंह, अभय सिंह और दीपक सिंह समेत अन्य अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।

 

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाणक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।