सहसपुर में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलो भैंस वंशीय पशु का मांस और पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध पशु कटान, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर को सहसपुर पुलिस टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर स्थित कुरैशी मोहल्ले में एक दुकान पर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दुकान पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि मौके से दो आरोपियों को पशु मांस और कटान के उपकरणों के साथ पकड़ा गया। बरामदगी में 15 किलो पशु मांस, एक कुल्हाड़ी और एक छुरी शामिल है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- रहमान, पुत्र तासीन, निवासी कुरैशी मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
- शहबाज, पुत्र मतलूब, निवासी कुरैशी मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी
- 15 किलो पशु मांस
- एक कुल्हाड़ी
- एक छुरी
पुलिस टीम में कांस्टेबल नवबहार सिंह और कांस्टेबल अनुराग कुमार शामिल रहे।
