CM UTTRAKHANDUttrakhand

खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मिले 15 वाहन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

 

May be an image of text

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित होगा स्वच्छता का मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित हो सकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में कचरा संग्रहण और उसके निस्तारण की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

जिले में कचरा प्रबंधन की जानकारी दी

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश सासनी ने जिले में कचरा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव CSR मनमोहन मैनाली तथा नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।