CM UTTRAKHANDUttrakhand

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा, श्री विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। May be an image of one or more people, temple and dais

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

May be an image of one or more people

 

विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कदम उठाए जाएं।  May be an image of temple and text

घाटों और मंदिर परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान

मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम के घाटों पर नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों एवं मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

May be an image of one or more people, wedding and dais

 

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।