Uttrakhand

PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

देहरादून, 28 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

 

इस दौरान महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने पुत्र के आगामी विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान भट्ट की पत्नी, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे।


भाजपा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने भट्ट के परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया।

 

महेंद्र भट्ट ने मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना हमेशा ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित उनका आशीर्वाद मिलना उनके लिए हर्ष और सौभाग्य का विषय है।