Uttrakhand

हाई हिमालयी क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू पर प्रशासन अलर्ट, हर्षिल पहुंचे डीएम

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू को लेकर प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

 

May be an image of one or more people, train and text

डीएम ने हेलीपैड पर तैनात सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमों से ट्रेकर्स की मौजूदा लोकेशन, मौसम की स्थिति तथा हवाई और पैदल चलाए जा रहे बचाव अभियानों की जानकारी ली।

 

May be an image of one or more people and text

प्रशासन के मुताबिक, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद विभिन्न एजेंसियों की टीमें आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। ट्रेकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकालने के लिए हवाई और जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

May be an image of one or more people and people studying

रेस्क्यू के बाद तत्काल मेडिकल सहायता के निर्देश

जिलाधिकारी ने हर्षिल हेलीपैड पर एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू होकर पहुंचने वाले ट्रेकर्स को बिना देरी के प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

 

No photo description available.

इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा गया है, ताकि रेस्क्यू के बाद किसी ट्रेकर को आवश्यक सहायता के लिए इंतजार न करना पड़े।

प्रशासन का फोकस फिलहाल उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने और रेस्क्यू के बाद उनकी स्वास्थ्य एवं आवश्यक जरूरतों को तत्काल पूरा करने पर है।