DEHRADUNSSP Dehradun

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, SSP ने कहा—पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे

देहरादून, 30 सितंबर: सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी देहरादून ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के अभिन्न अंग बने रहेंगे।

एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस परिवार उनकी हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

सेवाकाल के अनुभव किए साझा

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान सामने आई चुनौतियों, ड्यूटी से जुड़ी परिस्थितियों और समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों से जुड़े अनुभव साझा किए।

उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीख को उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ साझा किया। एसएसपी ने इन अनुभवों को महत्वपूर्ण बताते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से वरिष्ठ कर्मियों के अनुभवों से सीख लेने और अपने कर्तव्य निर्वहन में उनका अनुसरण करने का आह्वान किया।

इन पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में शामिल हैं—

  • नजाकत अली — अग्निशमन अधिकारी
  • राजेन्द्र सिंह रावत — अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस
  • गजेन्द्र सिंह — अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस
  • राजेन्द्र सिंह चौधरी — अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस
  • गिरीश चन्द्र सिंह — अपर उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस

समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वितीय/नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।