DEHRADUNMussoorie Dehradun Development Authority

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

देहरादून। भारत केसरी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए ने अपनी पहचान को आम लोगों की रचनात्मकता से जोड़ने की पहल की है। बुधवार को एमडीडीए कार्यालय में आयोजित समारोह में मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

एमडीडीए की ओर से पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त से 16 अगस्त तक किया गया था। प्रतियोगिता के जरिए आम लोगों, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को एमडीडीए की पहचान, सोच और भविष्य की दिशा को अपनी कल्पना के जरिए सामने रखने का मौका दिया गया।

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 50 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं अनुराग रमोला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये और अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये दिए गए।

इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत प्रथम रहे। उन्हें 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सामने आई रचनात्मकता यह दर्शाती है कि लोगों के पास एमडीडीए को लेकर अपनी सोच और कल्पना है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी और नवाचार को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित एमडीडीए के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे।

एमडीडीए की यह पहल प्राधिकरण की पहचान को सिर्फ सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों तक सीमित रखने के बजाय उसे जनभागीदारी और रचनात्मक सोच से जोड़ने की दिशा में एक प्रयास के तौर पर सामने आई है।