Uttrakhand

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी

उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP का बड़ा फैसला

नई दिल्ली/देहरादून।

 

भारत केसरी

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए दिनेश आर्य के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। पार्टी की ओर से 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में दिनेश आर्य के नाम की घोषणा की गई है।

Oplus_16908288

राज्यसभा की यह सीट मौजूदा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त होने जा रही है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

 

भाजपा के इस फैसले के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही उम्मीदवार चयन की चर्चाओं पर विराम लग गया है। पार्टी संगठन में इस सीट के लिए विभिन्न नामों पर मंथन चल रहा था और सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था