ISBT पर दो पक्षों में विवाद, हुड़दंग कर रहे 7 लोग गिरफ्तार..
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करना सात लोगों को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति शांत नहीं होने पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर को आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच विवाद और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस की समझाइश के बावजूद नहीं माने और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति बिगड़ने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके से सात व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी
- शोएब (24) पुत्र लियाकत अली, निवासी महबूब कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, पटेलनगर।
- मोनिस (21) पुत्र इमरान, निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर।
- आरिस (23) पुत्र इमरान, निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर।
- सदान (21) पुत्र सलीम, निवासी कारगी ग्रांट, विजिलेंस ऑफिस के पास, पटेलनगर।
- फैजान अहमद (34) पुत्र इरफान अहमद, निवासी टायरवाली गली, आजाद कॉलोनी, पटेलनगर।
- रहमान (30) पुत्र इरफान, निवासी टायरवाली गली, आजाद कॉलोनी, पटेलनगर।
- इमरान (40) पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, कारगी ग्रांट, पटेलनगर।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

