डीएम की क्यूआरटी का एक्शन, यूपीसीएल पर 02 माह का प्रतिबंध; रोड कटिंग अनुमति निरस्त
एक और एजेंसी डीएम की क्यूआरटी के निशाने पर
यूपीसीएल पर 02 माह का प्रतिबंध, रोड कटिंग की अनुमति निरस्त
प्रदत्त अनुमति की शर्तों का उल्लंघन दंडनीय – डीएम
Time & Cost Overrun की जिम्मेदारी विभाग व कार्यदायी संस्था की – डीएम
देहरादून, 16 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी श्रीमती कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) द्वारा देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मानकों के उल्लंघन, जनसुरक्षा से खिलवाड़ और अनुमति शर्तों की अनदेखी पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

